{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 16/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 12:52 AM तक उपरांत तृतीया

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 05:44 AM 

सूर्यास्त : 07:30 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 04:12 PM तक उपरांत पुनर्वसु

योग :  वृद्धि योग 12:34 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : बालव 02:39 PM तक, बाद कौलव 12:52 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा |

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  04:03 PM से 05:47 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 05:44 AM 07:27 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:27 AM 09:10 AM
चर 09:10 AM 10:54 AM
लाभ 10:54 AM 12:37 PM
अमृत 12:37 PM 14:20 PM
काल (काल वेला) 14:20 PM 16:03 PM
शुभ 16:03 PM 17:47 PM
रोग 17:47 PM 19:30 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:30 PM 20:47 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:47 PM 22:03 PM
उद्बेग 22:03 PM 23:20 PM
शुभ 23:20 PM 00:37 AM
अमृत 00:37 AM 01:54 AM
चर 01:54 AM 03:11 AM
रोग 03:11 AM 04:27 AM
काल 04:27 AM 05:44 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों ही जगह आपकी प्रशंसा होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विरोधी आपके सामने पराजित होंगे। शुभ समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सन्तोष का भाव बढ़ेगा।

वृषभ : घर के काम में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश सम्भलकर करें, वरना आर्थिक हानि होने की सम्भावना भी बन रही है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। झूठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है।

मिथुन : आज आप महँगे सामान खरीद सकते हैं। आपके ऊपर काम का बोझ कम होगा। सभी काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे।

कर्क : आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिये। आत्मसम्मान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति मन में रुचि कम होगी। सेहत को लेकर के लापरवाह हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने की सम्भावना बन रही है। पुरानी कड़वी यादें अचानक आपके सामने आ सकती हैं।

सिंह : आज दिन की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आयेगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आप तकनीक का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे।

कन्या : इस समय लोग आपसे अत्यधिक अपेक्षा रख रहे हैं। इसीलिये आप उनकी मदद को लेकर कुछ बाध्यता का अनुभव कर सकते हैं। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। प्रियजनों की सलाह आपको महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते समय काफी सहायक सिद्ध होगी। एक साथ अनेक कार्य करने से बचें।

तुला  :राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। व्यर्थ बातों पर अधिक ध्यान न दें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को धूप और धूल से बचना चाहिये। बच्चों के ऊपर आप गुस्सा निकाल सकते हैं।

वृश्चिक : आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में सामंजस्य में कमी महसूस होगी। लोग आपकी अत्यधिक आलोचना करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। एलर्जी और कफ के रोग उत्पन्न होंगे।

धनु : व्यवसाय में विस्तार करने के लिये समय बहुत ही शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों से सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। काम का तनाव दूर होगा।

मकर : अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। दूसरों से ज्यादा राय न लें। परिजनों के साथ आप खरीदारी के लिये जा सकते हैं। अधिकारी आपके ऊपर विश्वास कम करेंगे। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

कुम्भ : किसी बड़ी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। आप अपना काम काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। गुप्त विद्याओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन : वैवाहिक जीवन अत्यधिक तनावयुक्त हो सकता है। आज आपका मन घर में नहीं लगेगा। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे का सेवन करने से बचें। प्रेमीजन को आप प्रपोज कर सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।