{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 18/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 06:58 PM तक उपरांत पंचमी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 05:44 AM 

सूर्यास्त : 07:30 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पुष्य 11:32 AM तक उपरांत आश्लेषा

योग :   व्याघात योग 05:35 PM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण :  वणिज 08:14 AM तक, बाद विष्टि 06:59 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:21 PM से 04:04 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 05:44 AM 07:28 AM
रोग 07:28 AM 09:11 AM
उद्बेग 09:11 AM 10:54 AM
चर 10:54 AM 12:37 PM
लाभ 12:37 PM 14:21 PM
अमृत 14:21 PM 16:04 PM
काल (काल वेला) 16:04 PM 17:47 PM
शुभ (वार वेला) 17:47 PM 19:30 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:30 PM 20:47 PM
चर 20:47 PM 22:04 PM
रोग 22:04 PM 23:21 PM
काल 23:21 PM 00:37 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:37 AM 01:54 AM
उद्बेग 01:54 AM 03:11 AM
शुभ 03:11 AM 04:28 AM
अमृत 04:28 AM 05:45 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आप जो भी काम करेंगे, उसे अच्छी तरह से करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी की उत्तम सलाह प्राप्त होगी। लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नये सौदे करने में जल्दबाजी न करें।

वृषभ : आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन : वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का वातावरण रहेगा। विवाहेतर सम्बन्धों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिये। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क :महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

सिंह : सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। वकीलों को कठिन केस मिलने के योग बन रहे हैं। गलत खानपान के कारण पेट में अपच हो सकती है।

कन्या : परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। घर में अस्त-व्यस्त सा माहौल रहेगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन-लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। रचनात्मक लेखन और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

तुला  :आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आयेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। समाज में छवि अच्छी बनेगी।

वृश्चिक : घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में सुकून और शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु : किसी परिजन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इसके कारण आपको आत्मिक प्रसन्नता होगी। आज आप गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव की वृद्धि होगी।

मकर : आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के मध्य के आपसी सम्बन्ध और मधुर होंगे। बड़े-बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। श्वाँस के रोगियों को समस्या हो सकती है।

कुम्भ : आयात-निर्यात से आपको अच्छा धन-लाभ मिलेगा। नयी ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। आप सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

मीन : अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेमीजन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिये दिन शानदार है। सन्तान को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।