Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 22/06/2026
सम्वत् : 2083
मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 03:40 PM तक उपरांत नवमी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 05:45 AM
सूर्यास्त : 07:31 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 10:22 AM तक उपरांत हस्त
योग : व्यातीपात योग 10:30 AM तक, उसके बाद वरीयान योग
करण : बव 03:40 PM तक, बाद बालव 04:05 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 07:28 AM से 09:12 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 05:45 AM | 07:28 AM |
| काल (काल वेला) | 07:28 AM | 09:12 AM |
| शुभ | 09:12 AM | 10:55 AM |
| रोग | 10:55 AM | 12:38 PM |
| उद्बेग | 12:38 PM | 14:21 PM |
| चर | 14:21 PM | 16:05 PM |
| लाभ (वार वेला) | 16:05 PM | 17:48 PM |
| अमृत | 17:48 PM | 19:31 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 19:31 PM | 20:48 PM |
| रोग | 20:48 PM | 22:05 PM |
| काल | 22:05 PM | 23:22 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 23:22 PM | 00:38 AM |
| उद्बेग | 00:38 AM | 01:55 AM |
| शुभ | 01:55 AM | 03:12 AM |
| अमृत | 03:12 AM | 04:29 AM |
| चर | 04:29 AM | 05:45 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। धन के उधार लेन-देन से बचें। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आयेगी। परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। आपकी मनःस्थिति काफी अस्थिर रहेगी।
वृषभ : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। सगे-सम्बन्धियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेमीजन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। आपका मन अत्यधिक शान्त रहेगा। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : आज रुके कार्यों को निपटाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपने कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों की चुनौती बढ़ सकती है। पिता तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कर्क : नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। बड़े भाई-बहनों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मनोबल में कमी महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।
सिंह : आज आप अपने काम को लेकर अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। सन्तान के विवाह को लेकर चिन्ता रहेगी। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम कैन्सल हो सकता है। लोग आपसे अत्यधिक अपेक्षा रखे हुये हैं। आपके ऊपर इन अपेक्षाओं का दबाव भी रहेगा।
कन्या : आपकी विचारशैली में नयापन आयेगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को शेयर कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द लेंगे।
तुला : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। वाचाल प्रवृत्ति के लोग अपने स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसीलिये आपको सुबह-शाम व्यायाम अवश्य करना चाहिये।
वृश्चिक : करियर सम्बन्धी नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। अनजान लोगों की सहायता मिल सकती है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
धनु : वैवाहिक जीवन में प्रेम के खूबसूरत पलों का आनन्द उठायेंगे। आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें। प्रेमीजन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। आपको सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों की आलोचना एवं परनिन्दा करने से बचें।
मकर : परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नया कार्य आरम्भ करने के लिये समय उत्तम है। प्रेम सम्बन्धों में सामंजस्य बनाकर रखें। सफलता के नये द्वार खुलने की सम्भावना है। दूसरों के सहयोग से आपके काम बन सकते हैं। किसी प्रियजन को लेकर नकारात्मक समाचार मिल सकता है।
कुम्भ : दूसरों के मामलों में आप हस्तक्षेप न करें। पिता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। तनाव के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपके कार्यों का विरोध कर सकते हैं। गरिष्ठ खानपान के सेवन से बचें। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये।