{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :द्वादशी तिथि 10:22 PM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 05:46 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  विशाखा 07:15 PM तक उपरांत अनुराधा

योग :  सिद्ध योग 11:38 AM तक, उसके बाद साध्य योग

करण :    बव 09:14 AM तक, बाद बालव 10:22 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा :  12:33 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  10:56 AM से 12:39 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 05:46 AM 07:29 AM
लाभ 07:29 AM 09:13 AM
अमृत (वार वेला) 09:13 AM 10:56 AM
काल (काल वेला) 10:56 AM 12:39 PM
शुभ 12:39 PM 14:22 PM
रोग 14:22 PM 16:06 PM
उद्बेग 16:06 PM 17:49 PM
चर 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:32 PM 20:49 PM
काल 20:49 PM 22:06 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:06 PM 23:22 PM
उद्बेग 23:22 PM 00:39 AM
शुभ 00:39 AM 01:56 AM
अमृत 01:56 AM 03:13 AM
चर 03:13 AM 04:30 AM
रोग 04:30 AM 05:47 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें। मित्रजनों से सारी बातें साझा न करें। आपको कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार के कारण निजी रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है।

वृषभ : रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे। युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। घर के लिये आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

मिथुन : किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कारोबार में आप अपने मन की करेंगे, जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा। परिवार में संकोच के कारण दबाव में रहेंगे। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता लगी रहेगी।

कर्क : अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरञ्जक गतिविधि में भाग लेंगे।

सिंह :कानूनी मामलों में समस्या होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य अशान्ति हो सकती है। अपनी जीवनशैली में सुधार करें। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। अजनबियों की बातों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी के अभाव के कारण आपके सम्बन्ध कमजोर पड़ सकते हैं।

कन्या : कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को आरम्भ करने के लिये दिन हितकारी है। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। सदैव अपनी सोच सकारात्मक रखें।

तुला  : अच्छी तरह से परखे और सुने बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। धन उधार देने से बचें, क्योंकि फँसने की पर्याप्त सम्भावना है। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक : व्यवसाय में आपको बड़ा धन-लाभ हो सकता है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। इसके बावजूद आज का दिन आराम में बीतेगा।

धनु : अनैतिक कार्यों की ओर मन न लगायें। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाखुश होगा। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर : आपकी आय में वृद्धि होगी। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की सहायता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में पूजा-पाठ का वातावरण रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अत्यन्त अनुकूल है।

कुम्भ : आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लम्बे समय से रुके कार्यों के पूर्ण होने से मन में सन्तुष्टि होगी। आप कुछ नया और रचनात्मक करना चाहते हैं, जिसके लिये प्रयास भी करेंगे।

मीन : कार्यक्षेत्र की जटिलता समाप्त होगी। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों का दर्शन-लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के यहाँ घूमने जा सकते हैं।