{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/06/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : पूर्णिमा तिथि 05:26 AM तक उपरांत प्रतिपदा

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 05:47 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल 04:03 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

योग : शुक्ल योग 02:25 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 

करण : विष्टि 04:17 PM तक, बाद बव 05:26 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:30 AM से 09:13 AM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 05:47 AM 07:30 AM
काल (काल वेला) 07:30 AM 09:13 AM
शुभ 09:13 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:40 PM
उद्बेग 12:40 PM 14:23 PM
चर 14:23 PM 16:06 PM
लाभ (वार वेला) 16:06 PM 17:49 PM
अमृत 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:32 PM 20:49 PM
रोग 20:49 PM 22:06 PM
काल 22:06 PM 23:23 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:23 PM 00:40 AM
उद्बेग 00:40 AM 01:57 AM
शुभ 01:57 AM 03:14 AM
अमृत 03:14 AM 04:31 AM
चर 04:31 AM 05:47 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिस्थितियों का समझदारी से मुकाबला करेंगे। आर्थिक मामलों के लिये दिन अत्यधिक शुभ रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ : आज का दिन उठापटक से भरा हुआ रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भर होकर काम न करें।

मिथुन : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज सम्मान मिल सकता है। आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिये यात्रा कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कर्क : दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। चलते हुये कार्य अटक सकते हैं। आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। छोटी-छोटी समस्याओं की उपेक्षा इस समय न करें, वरना ये बाद में बड़ी बन सकती हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। इस कारण घर में झगड़ा हो सकता है। बातचीत करते हुये शब्दों का चयन सही तरह से करें। अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

कन्या : रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। माता की सेहत से सम्बन्धित चिन्ता रहेगी।

तुला  : आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। छोटी दूरी की यात्रा करने के विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक : पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ निर्णय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में विनम्रता बनाये रखें।

धनु : धर्म-कर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित जगह पर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

मकर : सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। माँसपेशियों में खिंचाव की समस्या रहेगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शाम के समय आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इसीलिये सकारात्मक बने रहें। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है।

कुम्भ : नये विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे।

मीन : किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नयी परियोजनाओं पर आप काम शुरू कर सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।