{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 02/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 09:38 AM तक उपरांत तृतीया

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 05:48 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 09:27 AM तक उपरांत श्रवण 

योग : वैधृति योग 04:38 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : गर 09:38 AM तक, बाद वणिज 10:32 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:23 PM से 04:06 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 05:48 AM 07:31 AM
रोग 07:31 AM 09:14 AM
उद्बेग 09:14 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM 12:40 PM
लाभ 12:40 PM 14:23 PM
अमृत 14:23 PM 16:06 PM
काल (काल वेला) 16:06 PM 17:49 PM
शुभ (वार वेला) 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:32 PM 20:49 PM
चर 20:49 PM 22:06 PM
रोग 22:06 PM 23:23 PM
काल 23:23 PM 00:40 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:40 AM 01:58 AM
उद्बेग 01:58 AM 03:15 AM
शुभ 03:15 AM 04:32 AM
अमृत 04:32 AM 05:49 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार में सबकुछ अच्छा ही रहेगा। आज आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। सन्तान के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। दोस्तों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है।

मिथुन : आज आपसे मिलने के लिये मित्र घर आ सकते हैं। आय के साथ अचानक खर्चे सामने आयेंगे। जीवनसाथी से अपने सम्बन्ध बेहतर रखें। फालतू कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से रखें।

कर्क : नये कारोबार की शुरुआत करना बेहतरीन रहेगा। राजनीतिक लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामंजस्य में प्रगाढ़ता का आनन्द लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभायेंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन में परेशानी होगी।

सिंह : आर्थिक स्थिति की उठापटक दूर होगी। सभी काम व्यवस्थित ढँग से पूर्ण हो जायेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक धन-लाभ हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी हर सम्भव सहायता करने को तैयार रहेगा। किसी पर सहज विश्वास न करें।

कन्या : अपनी प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ायेंगे। महिलायें अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकती हैं। उलझे हुये मामलों को समझदारी से सुलझा लेंगे। बच्चों की जरूरतों के लिये आप धन खर्च कर सकते हैं। बीमार लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

तुला  : आज दिन की शुरुआत कमजोर हो सकती है। सर्वाइकल और कन्धों की समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों की गलतफहमियाँ दूर करने के लिये समय उत्तम है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें तो हितकर होगा। व्यापार में थोड़ी कमजोर स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : कारोबार में इच्छानुसार परिवर्तन कर सकते हैं। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के विचारों से दूरी बनाकर रखें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जायेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। उच्च पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी।

धनु : सम्पत्ति में निवेश के लिये दिन सुखद रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते कुछ बड़े निर्णय लेंगे। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे। नया कारोबार शुरू करने में कठिनायी होगी।

मकर : यदि अस्वस्थ हैं तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य ले लें। विद्वान लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमान्टिक मूड में रहेगा। जॉब की अस्थिरता दूर रहेगी। बारिश में भीगने से बचें, वरना फ्लू का शिकार हो सकते हैं।

कुम्भ : आज कब्ज और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। विदेश में रह रहे मित्रों से लम्बी चर्चा होने की सम्भावना है। घनिष्ठ लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल कम रहेगा। विवादित मामलों में अपनी प्रतिक्रिया न दें।

मीन : किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है। घर में बदलाव और सजावट सम्बन्धी कार्य करवा सकते हैं। बच्चों के एडमीशन आदि को लेकर कुछ योजना बनायेंगे। दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। शत्रु वर्ग आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा, लेकिन कुछ नुकसान नहीं कर पायेगा।