{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 04/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  चतुर्थी तिथि 12:40 PM तक उपरांत पंचमी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 05:48 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : धनिष्ठा 01:43 PM तक उपरांत शतभिषा

योग :प्रीति योग 05:01 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग

करण :  बालव 12:40 PM तक, बाद कौलव 01:09 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:15 AM से 10:58 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 05:49 AM 07:32 AM
शुभ 07:32 AM 09:15 AM
रोग 09:15 AM 10:58 AM
उद्बेग 10:58 AM 12:41 PM
चर 12:41 PM 14:24 PM
लाभ (वार वेला) 14:24 PM 16:06 PM
अमृत 16:06 PM 17:49 PM
काल (काल वेला) 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 19:32 PM 20:49 PM
उद्बेग 20:49 PM 22:07 PM
शुभ 22:07 PM 23:24 PM
अमृत 23:24 PM 00:41 AM
चर 00:41 AM 01:58 AM
रोग 01:58 AM 03:15 AM
काल 03:15 AM 04:32 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:32 AM 05:49 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपको नये कार्य की शुरुआत करनी चाहिये। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

वृषभ : आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन-लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिन्ता थी वह दूर होगी। मित्रों के साथ गम्भीरता से किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन : व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों में अधिक रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को कड़वी बातें न बोलें। शेयर मार्केट सम्बन्धी कार्यों में अधिक निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है।

कर्क : दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। सरकारी काम में रुकावटें आ सकती हैं। परिजनों की अनुमति के बिना कोई काम न करें।

सिंह : आपके व्यक्तित्व में अत्यन्त सकारात्मक सुधार होगा। आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आयेंगे। सेहत को लेकर गिरावट आ रही है, तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेना चाहिये। नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार कार्य करने से लाभ होगा।

कन्या : आज आप आसपास के लोगों के व्यवहार का सटीकता से आकलन करेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। महिलायें अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें शेयर न करें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना भारी पड़ सकता है।

तुला  : दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। शाम के समय प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी महत्त्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।

धनु :  जरूरी सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्या का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों का अपमान न करें। परिवार में अशान्ति का वातावरण रहेगा। नकारात्मक बातों पर अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है।

मकर : अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर लेना आपके लिये उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे। एक से अधिक कार्य करने से बचें। आपकी इच्छायें पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

कुम्भ : आपको शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन-लाभ हो सकता है।

मीन : परिजन आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। विदेश में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान देना उचित नहीं है।