Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 07/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 01:25 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 05:50 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 04:24 PM तक उपरांत रेवती
योग : शोभन योग 02:30 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग
करण : बव 01:25 PM तक, बाद बालव 12:58 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:07 PM से 05:49 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 05:50 AM | 07:33 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 07:33 AM | 09:16 AM |
| चर | 09:16 AM | 10:58 AM |
| लाभ | 10:58 AM | 12:41 PM |
| अमृत | 12:41 PM | 14:24 PM |
| काल (काल वेला) | 14:24 PM | 16:07 PM |
| शुभ | 16:07 PM | 17:49 PM |
| रोग | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 19:32 PM | 20:49 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 20:49 PM | 22:07 PM |
| उद्बेग | 22:07 PM | 23:24 PM |
| शुभ | 23:24 PM | 00:41 AM |
| अमृत | 00:41 AM | 01:59 AM |
| चर | 01:59 AM | 03:16 AM |
| रोग | 03:16 AM | 04:33 AM |
| काल | 04:33 AM | 05:51 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : यदि आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। मन में अचानक विचारों का प्रवाह आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
वृषभ : कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बात करने से अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने अभीष्ट लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।
मिथुन : आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क : उच्च तकनीक से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सुझावों से लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।
सिंह : किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। परिजनों से सलाह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ने की सम्भावना है। मन विचलित रहने की आशंका है।
कन्या : व्यापार में साझेदारों से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें।
तुला : कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। सलाहकार सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने लोगों के साथ सम्वाद अच्छा रखें। किसी परिजन के विवाह आदि कार्यक्रम के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे।
वृश्चिक : दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। प्रेम-सम्बन्ध का आनन्द उठायेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा। रोजगार में परिवर्तन करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से सहायता लेने में संकोच न करें। अधिकारियों का रुख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी। आप उन विषयों को महत्त्व नहीं दे पा रहे हैं, जो वास्तव में आपके लिये अभी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा का भाव रखें। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन पर काफी ध्यान देंगे।
मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। प्रेमीजन से विवाह को लेकर प्रपोजल मिलेंगे। मन में नये व्यापार के आइडियाज उत्पन्न होंगे। विद्यार्थियों को बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं।
कुम्भ : नये कार्यों की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। दैनिक खर्चों में अचानक वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यर्थ की गपशप से दूर रहें। क्रोध में आकर कोई चूक न कर बैठें, इसका ध्यान रखें।