{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 09/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 10:38 AM तक उपरांत दशमी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 05:50 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  अश्विनी 02:56 PM तक उपरांत भरणी

योग :  सुकर्मा योग 10:11 AM तक, उसके बाद धृति योग

करण :  गर 10:38 AM तक, बाद वणिज 09:32 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:24 PM से 04:07 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 05:51 AM 07:34 AM
रोग 07:34 AM 09:16 AM
उद्बेग 09:16 AM 10:59 AM
चर 10:59 AM 12:41 PM
लाभ 12:41 PM 14:24 PM
अमृत 14:24 PM 16:07 PM
काल (काल वेला) 16:07 PM 17:49 PM
शुभ (वार वेला) 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:32 PM 20:49 PM
चर 20:49 PM 22:07 PM
रोग 22:07 PM 23:24 PM
काल 23:24 PM 00:42 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:42 AM 01:59 AM
उद्बेग 01:59 AM 03:17 AM
शुभ 03:17 AM 04:34 AM
अमृत 04:34 AM 05:52 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ : आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। शाम के समय मूड बदलने के लिये कहीं घूमने जा सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन : आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं।

कर्क : आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। योजनाओं के अनुसार काम पूरे हो जायेंगे। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्वक निपटायें। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत होगा।

सिंह : जीवनसाथी को आज आप पर्याप्त समय देंगे। जिससे आपके निजी-सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं। कम मेहनत के बावजूद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। छात्रों को नयी जॉब के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या : कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की सम्भावना है। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। अपनी दिनचर्या को सदैव व्यवस्थित रखें। आपकी बातों से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भावुक रहेंगे। घर में किसी कारण कलह हो सकती है।

तुला  : आपका आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिसके कारण आप इसका प्रयोग कर अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। अनावश्यक धूप में बाहर न निकलें।

वृश्चिक : घर के बुजुर्गों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से झगड़ा हो सकता है। दिन का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा।

धनु :  नया व्यापार आरम्भ करने में मित्र आपका सहयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में आप हाथ बँटायेंगे। प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। लौह उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, अन्यथा चोट लग सकती है।

मकर : अपने अधिकारियों की किसी भी बात को न टालें। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव रहने की सम्भावना है। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को अधिक तनाव लेने से बचना चाहिये।

कुम्भ : कारोबार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। विदेश में निवास कर रहे लोग अपने घर वापस लौट सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शाम के समय किसी भी प्रकार की वैचारिक बहस और चर्चा से बचें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन : परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने से आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आज सुबह आपकी मनःस्थिति थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। व्यवसायी अपने प्रोडक्ट्स की अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं। फाइनेन्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।