{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 13/07/2026

सम्वत् : 2083 

मास :आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  चतुर्दशी तिथि 06:49 PM तक उपरांत अमावस्या

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 05:50 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 02:51 AM तक उपरांत पुनर्वसु |

योग :  ध्रुव योग 04:00 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण : विष्टि 08:40 AM तक, बाद शकुनि 06:50 PM तक, बाद चतुष्पद 05:00 AM तक, बाद नाग

चन्द्रमा : चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मिथुन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  07:35 AM से 09:18 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 05:53 AM 07:35 AM
काल (काल वेला) 07:35 AM 09:18 AM
शुभ 09:18 AM 11:00 AM
रोग 11:00 AM 12:42 PM
उद्बेग 12:42 PM 14:24 PM
चर 14:24 PM 16:06 PM
लाभ (वार वेला) 16:06 PM 17:49 PM
अमृत 17:49 PM 19:31 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:31 PM 20:49 PM
रोग 20:49 PM 22:07 PM
काल 22:07 PM 23:24 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:24 PM 00:42 AM
उद्बेग 00:42 AM 02:00 AM
शुभ 02:00 AM 03:18 AM
अमृत 03:18 AM 04:36 AM
चर 04:36 AM 05:53 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में संघर्ष का वातावरण रहेगा। लेकिन आप काफी समझदारी से इसका सामना करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों को परिवार की स्वीकृति मिलने की सम्भावना है। करियर में आगे बढ़ने के नये विकल्प आपके सामने आयेंगे।

वृषभ : आज आप धन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बैंक से जुड़े काम में धीमापन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। महिलाओं को गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। बिना माँगे किसी को सलाह न दें।

मिथुन : आपको नयी जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आज कई दिनों से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन माध्यमों का काफी अच्छी तरह से उपयोग कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की सलाह से लाभ होगा।

कर्क : अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी गलतियाँ कर सकते हैं। घरेलू कलह के कारण अशान्ति रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जॉब में आपको काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पेट में रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापारी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों को अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रहें।

कन्या : जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से अन्जाम देंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं की पहचान होगी। लोग आपके विचारों को काफी अहमियत देंगे। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं।

तुला  : धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। समाज में आपकी मजबूत छवि निर्मित होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर कुछ चिन्ता अवश्य रहेगी। जीवनसाथी का भाग्य आपको काफी सहयोग करेगा।

वृश्चिक : आपको कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट को लेकर काफी परेशान होना पड़ सकता है। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक चिन्तन के लिये दिन अत्यन्त उपयुक्त है। भ्रामक तथ्यों में पड़कर आप गलत दिशा में जा सकते हैं। इसीलिये आज कोई नया काम न करें।

धनु :  कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापार में अपनी शैली में परिवर्तन लायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा के लिये जा सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की बात आपको आहत कर सकती है। सोशल मीडिया में आप गम्भीर मुद्दों पर आपनी राय रख सकते हैं।

मकर : अविवाहित लोग विवाह को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। हर बात को गहराई से लेना उत्तम होगा। आज काम की काफी अधिकता रहने वाली है। अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर पायेंगे। आज किसी को भी धन उधार न दें, वरना वापस मिलने में समस्या होगी।

कुम्भ : सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। बच्चों को लेकर आज अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस के माहौल में सुकून रहेगा।

मीन : ऐसा कोई भी काम न करें, जो आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचाता हो। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। क्रोध के कारण आपके नजदीकी सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे होता रहेगा। पुराने रोग दोबारा उभरने की आशंका है।