Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 27/07/2026
सम्वत् : 2083
मास :आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 04:15 PM तक उपरांत चतुर्दशी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 05:59 AM
सूर्यास्त : 07:26 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : मूल 10:28 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
योग : वैधृति योग 10:54 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग
करण : तैतिल 04:15 PM तक, बाद गर 05:19 AM तक, बाद वणिज
चन्द्रमा : चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 07:41 AM से 09:22 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 06:00 AM | 07:41 AM |
| काल (काल वेला) | 07:41 AM | 09:22 AM |
| शुभ | 09:22 AM | 11:02 AM |
| रोग | 11:02 AM | 12:43 PM |
| उद्बेग | 12:43 PM | 14:23 PM |
| चर | 14:23 PM | 16:04 PM |
| लाभ (वार वेला) | 16:04 PM | 17:45 PM |
| अमृत | 17:45 PM | 19:25 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 19:25 PM | 20:45 PM |
| रोग | 20:45 PM | 22:04 PM |
| काल | 22:04 PM | 23:24 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 23:24 PM | 00:43 AM |
| उद्बेग | 00:43 AM | 02:02 AM |
| शुभ | 02:02 AM | 03:22 AM |
| अमृत | 03:22 AM | 04:41 AM |
| चर | 04:41 AM | 06:01 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी राय एवं विचारों के आधार पर महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ : आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरुष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
मिथुन : कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी योजनायें समय पर पूर्ण होंगी।
कर्क : कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती एवं फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है।
सिंह : आज आपको अव्यावहारिक निर्णय लेने से बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
कन्या : सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। स्वादिष्ट भोजन एवं लग्जरी जीवनशैली का आनन्द लेंगे। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।
तुला : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।
वृश्चिक : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट एवं ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुण्ठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग एवं प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।
धनु : नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा।
मकर : अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। मन चञ्चल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
कुम्भ : कार्यक्षेत्र में सम्मान एवं आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे। आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमान्टिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।