{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 07/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 04:37 PM तक उपरांत दशमी 

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:04 AM 

सूर्यास्त : 07:21 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  कृत्तिका 06:43 PM तक उपरांत रोहिणी

योग :  वृद्धि योग 12:10 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण :   गर 04:37 PM तक, बाद वणिज 03:21 AM तक, बाद विष्टि 

चन्द्रमा : चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:03 AM से 12:42 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:06 AM 07:45 AM
लाभ 07:45 AM 09:24 AM
अमृत (वार वेला) 09:24 AM 11:03 AM
काल (काल वेला) 11:03 AM 12:42 PM
शुभ 12:42 PM 14:21 PM
रोग 14:21 PM 16:00 PM
उद्बेग 16:00 PM 17:39 PM
चर 17:39 PM 19:18 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:18 PM 20:39 PM
काल 20:39 PM 22:00 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:00 PM 23:21 PM
उद्बेग 23:21 PM 00:42 AM
शुभ 00:42 AM 02:03 AM
अमृत 02:03 AM 03:25 AM
चर 03:25 AM 04:46 AM
रोग 04:46 AM 06:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। आज आपको सोच-समझकर ही धन खर्च करना चाहिये। धन उधार लेना आपको महँगा पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग के लोग आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। मित्रों के प्रति अविश्वास उत्पन्न न होने दें।

वृषभ : आज उलझे हुये मामले सुलझ सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। घर पर काफी आराम का वक्त बितायेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा।

मिथुन : आज आपके सही कार्यों का भी विरोध हो सकता है। लापरवाह रवैये के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कर्क : अटके हुये कार्यों में गति आयेगी। युवाओं को नयी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

सिंह : आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ सकता है। व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आप जो काम सोच रहे थे, वह समय से पूरा हो जायेगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ने की सम्भावना बन रही है।

कन्या : आय के नये साधन विकसित करने का प्रयास कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। अपने अन्तर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को सम्मिलित करें। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।

तुला  : किसी छोटी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातों से मन व्यथित हो सकता है। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक : अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से शानदार सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

धनु :  आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन पर काम करेंगे।

मकर : नजदीकी लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है। प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। परिजनों से अपने मन की बातें साझा करें। आज आप काफी लोगों की मदद कर सकते हैं। लेकिन फिर भी नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।

कुम्भ : आज आपको सोच-समझकर बातें करनी चाहिये। अनावश्यक बोलने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं। कारोबार में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। अच्छा समय आने का इन्तजार करें। आज किसी को उधार धन न दें।

मीन : कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। कई दिनों से अटके हुये मामलों को लेकर निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं। सरकारी योजनाओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।