{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 08/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 01:59 PM तक उपरांत एकादशी 

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:07 AM 

सूर्यास्त : 07:17 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   रोहिणी 04:51 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा 

योग :  ध्रुव योग 09:01 AM तक, उसके बाद व्याघात योग 05:37 AM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण :   विष्टि 01:59 PM तक, बाद बव 12:34 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : 03:48 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:24 AM से 11:03 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 06:07 AM 07:46 AM
शुभ 07:46 AM 09:24 AM
रोग 09:24 AM 11:03 AM
उद्बेग 11:03 AM 12:42 PM
चर 12:42 PM 14:21 PM
लाभ (वार वेला) 14:21 PM 15:59 PM
अमृत 15:59 PM 17:38 PM
काल (काल वेला) 17:38 PM 19:17 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 19:17 PM 20:38 PM
उद्बेग 20:38 PM 22:00 PM
शुभ 22:00 PM 23:21 PM
अमृत 23:21 PM 00:42 AM
चर 00:42 AM 02:03 AM
रोग 02:03 AM 03:25 AM
काल 03:25 AM 04:46 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:46 AM 06:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप धन की व्यवस्था करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा।

वृषभ : दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर जुकाम की समस्या हो सकती है।

मिथुन : आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है। आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। कठोर शब्दों का चयन करने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

कर्क : आपको अनावश्यक बातें करने से बचना चाहिये। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमञ्जस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। वाहन में आकस्मिक खराबी हो सकती है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।

सिंह : आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी। सन्तान को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्त्व में सुधार होगा। पति-पत्नी के बीच सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध होंगे। जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं।

कन्या : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को जॉब के लिये इन्टरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला  : आज आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। नये विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक : अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य से यात्रा हो सकती है। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। सरकारी कार्य बड़ी सरलता से पूरे हो जायेंगे।

धनु :  दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। लेखन कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ मनोरञ्जन युक्त समय बितायेंगे। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है।

कुम्भ : व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जायेंगे। आज समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। सम्पत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

मीन : आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। नौकरी में एच्छिक स्थानान्तरण मिल सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आक्रामक रवैया अपनाने से बचें।