{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 10/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास :श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 08:01 AM तक उपरांत त्रयोदशी तिथि 04:54 AM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:07 AM 

सूर्यास्त : 07:17 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 12:26 PM तक उपरांत पुनर्वसु

योग : वज्र योग 10:26 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग 

करण : तैतिल 08:01 AM तक, बाद गर 06:27 PM तक, बाद वणिज 04:54 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  04:43 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:46 AM से 09:25 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:08 AM 07:46 AM
काल (काल वेला) 07:46 AM 09:25 AM
शुभ 09:25 AM 11:03 AM
रोग 11:03 AM 12:42 PM
उद्बेग 12:42 PM 14:20 PM
चर 14:20 PM 15:58 PM
लाभ (वार वेला) 15:58 PM 17:37 PM
अमृत 17:37 PM 19:15 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:15 PM 20:37 PM
रोग 20:37 PM 21:59 PM
काल 21:59 PM 23:20 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:20 PM 00:42 AM
उद्बेग 00:42 AM 02:04 AM
शुभ 02:04 AM 03:25 AM
अमृत 03:25 AM 04:47 AM
चर 04:47 AM 06:08 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : किसी भविष्य के कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।

वृषभ : कार्यस्थल में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आज आप गृहकार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें।

मिथुन : आज आप लगन और उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अनुशासन का अत्यधिक ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शान्ति के लिये आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी।

कर्क : किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। प्रिय मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या : आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा।

तुला  : व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये। आज वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।

वृश्चिक : आज विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार कर उसमें सुधार कर लेना हितकर होगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। आज यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब हो सकती है।

धनु :  परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।

मकर : आपकी कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। लम्बे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। नयी जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ : व्यर्थ की यात्राओं में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बच्चों के साथ आज चर्चा अवश्य करें। इससे आपको उनकी समस्याओं को समझने में आसानी होगी। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज थोड़ी गम्भीरता दिखाना आवश्यक है।

मीन : आज आप दिखावे में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी में काम समेटने की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिन्तकों का निरादर न करें। आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा।