{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 16/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्थी तिथि 04:52 PM तक उपरांत पंचमी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:10 AM 

सूर्यास्त : 07:11 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : हस्त 03:50 AM तक उपरांत चित्रा

योग : साध्य योग 04:07 AM तक, उसके बाद शुभ योग

करण :  विष्टि 04:53 PM तक, बाद बव 04:51 AM तक, बाद बालव 

चन्द्रमा :  चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 05:33 PM से 07:10 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:11 AM 07:48 AM
चर 07:48 AM 09:26 AM
लाभ 09:26 AM 11:03 AM
अमृत (वार वेला) 11:03 AM 12:41 PM
काल (काल वेला) 12:41 PM 14:18 PM
शुभ 14:18 PM 15:55 PM
रोग 15:55 PM 17:33 PM
उद्बेग 17:33 PM 19:10 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:10 PM 20:33 PM
अमृत 20:33 PM 21:56 PM
चर 21:56 PM 23:18 PM
रोग 23:18 PM 00:41 AM
काल 00:41 AM 02:04 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:04 AM 03:26 AM
उद्बेग 03:26 AM 04:49 AM
शुभ 04:49 AM 06:12 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ने की सम्भावना बन रही है। भावनाओं में आकर अधिक खर्च न करें। उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। शाम को परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिये जा सकते हैं।

वृषभ : आज आप भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिये।

मिथुन : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। परिजनों की बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। हालाँकि जीवनसाथी आपका साथ देगा। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह : आज आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। आज आपको काफी समय किसी के साथ बिताना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। किसी सहकर्मी की सहायता कर सकते हैं।

कन्या : कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। नयी परियोजनाओं की तैयारी के लिये समय उत्तम है। मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। फर्जी फोन कॉल्स और ईमेल्स से सावधान रहें।

तुला  : राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ अटपटे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक : व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यधिक सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्त्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन अत्यन्त शुभ है।

धनु :  आज मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किन्तु अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर करने की भूल न करें। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्य कमजोर हो सकता है। व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

मकर : समय का भरपूर लाभ उठायेंगे। जीवनसाथी के सुझावों पर गौर अवश्य करें। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शाम को परिजनों के साथ विशिष्ट विषयों पर चिन्तन-विमर्श करेंगे।

कुम्भ :  जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे। मकान की सफाई का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। छात्र भविष्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बुरी संगति से दूर रहें।

मीन : आज आपके सभी काम शान्तिपूर्वक पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर अति उत्साहित रहेंगे। व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार का खर्च बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स का आनन्द उठायेंगे। विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे।