{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

 

दिनांक : 19/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 07:19 PM तक उपरांत अष्टमी 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:13 AM 

सूर्यास्त : 07:07 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : स्वाति 06:46 AM तक उपरांत विशाखा

योग :  ब्रह्म योग 03:43 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग

करण :   गर 06:31 AM तक, बाद वणिज 07:20 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :   02:30 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:40 PM से 02:17 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:13 AM 07:49 AM
अमृत 07:49 AM 09:26 AM
काल (काल वेला) 09:26 AM 11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:40 PM
रोग (वार वेला) 12:40 PM 14:17 PM
उद्बेग 14:17 PM 15:54 PM
चर 15:54 PM 17:30 PM
लाभ 17:30 PM 19:07 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:07 PM 20:31 PM
शुभ 20:31 PM 21:54 PM
अमृत 21:54 PM 23:17 PM
चर 23:17 PM 00:40 AM
रोग 00:40 AM 02:03 AM
काल 02:03 AM 03:27 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:27 AM 04:50 AM
उद्बेग 04:50 AM 06:13 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। व्यवसाय में आ रही कुछ महत्त्वपूर्ण त्रुटियों को दूर करने में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ : किसी नवीन परियोजना में सावधानीपूर्वक निवेश करें। मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन की कटुता दूर होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही कोई नौकरी करने का विचार बना सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की गलतियों का मजाक न उड़ायें।

मिथुन : महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। कुछ पुरानी गलतियों के कारण व्यवसाय में अवरोध आ सकते हैं।

कर्क : कार्यक्षेत्र के विवादों का निपटारा होगा। बिगड़े हुये कार्यों को उचित संवाद से सुधारने में सफलता मिलेगी। परिवार में आपका मान-सम्मान कम हो सकता है। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। अपने विचारों को बार-बार न बदलें। सम्पति में निवेश को लेकर सावधानी रखें।

सिंह : आपके काम की गति में तीव्रता आयेगी। किसी नये काम को लेकर शोध कार्य कर सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कन्या : परिवार में कलहकारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कड़वी बोली का प्रयोग करने से नुकसान होगा। अचानक से आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

तुला  : आज आपको अपनी गलतियाँ समझ में आयेंगी। मन में एक साथ बहुत सारे विचार आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आप दिखावे पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक : आज नये कार्यों की शुरुआत करना हितकर नहीं है। आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित हो सकती है। बाह्य कारकों से आपके काम प्रभावित होने की सम्भावना है। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ आने की सम्भावना है। व्यर्थ की नोक-झोंक में अपना समय बर्बाद न करें।

धनु :  काम का दबाव होने के बावजूद आप सक्रियता महसूस करेंगे। सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। AI एवं अन्यान्य नवाचारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। व्यापार को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।

मकर : नये लक्ष्यों को लेकर आप तत्पर रहेंगे। आपकी लव लाइफ काफी रोमान्टिक रहेगी। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

कुम्भ :  आवश्यक काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों की सहूलियतों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

मीन : युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से समस्या हो सकती है। अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। गैस और कब्ज की समस्या होने की आशंका है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे।