{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/08/2026

सम्वत् : 2083 

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 07:59 AM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:15 AM 

सूर्यास्त : 07:02 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  श्रवण 12:47 AM तक उपरांत धनिष्ठा

योग :  सौभाग्य योग 07:58 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण :  तैतिल 07:59 AM तक, बाद गर 08:38 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:38 PM से 02:14 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:16 AM 07:52 AM
अमृत 07:52 AM 09:27 AM
काल (काल वेला) 09:27 AM 11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:38 PM
रोग (वार वेला) 12:38 PM 14:14 PM
उद्बेग 14:14 PM 15:49 PM
चर 15:49 PM 17:25 PM
लाभ 17:25 PM 19:00 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:00 PM 20:25 PM
शुभ 20:25 PM 21:49 PM
अमृत 21:49 PM 23:14 PM
चर 23:14 PM 00:38 AM
रोग 00:38 AM 02:03 AM
काल 02:03 AM 03:27 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:27 AM 04:52 AM
उद्बेग 04:52 AM 06:16 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृषभ : आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिक सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। छोटे बच्चों को डाँटने के बजाय उन्हें समझायें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में लोगों के मनोभावों को इग्नोर न करें। पति-पत्नी के बीच मीठी नोक-झोंक होने की सम्भावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। डायबिटीज और रक्तचाप के रोगियों को परेशानी हो सकती है। मन अप्रसन्न रहने वाला है।

कर्क : अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। देवस्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं।

सिंह : आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।

कन्या : घर की सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की उलझनों को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग से आपको अत्यधिक समर्थन मिलेगा।

तुला  : व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। IT क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं।

वृश्चिक : वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है। नये सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। तनाव के कारण माइग्रेन का दर्द उभर हो सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा।

धनु :  आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल सम्भावना है। अपने लोगों की सलाह लेने से पीछे न हटें। परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मकर : नया काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा है। प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। उद्योगों से उत्तम धन लाभ होगा। तीखा भोजन करने से बचें। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। पूर्व में किये गये प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा।

कुम्भ :  सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोई भी काम करने से पूर्व मित्रों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। विरोधी आपके सामने पुनः सक्रिय हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपके काम पर लोग नजर बनाये रखेंगे। जमीन के कारोबारियों के लिये दिन अच्छा नहीं है। व्यावसायिक अनुबन्ध करने से पहले पेपर्स का ध्यान रखें। आप लोगों की सहायता के लिये तैयार रहेंगे। लेकिन लोग मौका पड़ने पर आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।