{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज का पंचांग-राशिफल : भाद्रपद द्वितीया-तृतीया, राहूकाल सायं  05:09 से 06:42 तक

 

दिनांक : 30/08/2026 

संवत : 2083 

मास : भाद्रपद 

तिथि : द्वितीया तिथि 09:37 AM तक उपरांत तृतीया

वार : रविवार

सूर्योदय : 6:12 AM

सूर्यास्त : 6:42 PM

ऋतु : शरद

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 03:44 AM तक उपरांत रेवती

योग :  शूल योग 03:45 AM तक, उसके बाद गण्ड योग

करण : गर 09:37 AM तक, बाद वणिज 09:17 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा 

राहु काल : 05:09 PM से 06:42 PM तक

दिन का चौघड़िया : 

उद्वेग : 06:14 ए एम से 07:50 ए एम

चर : 07:50 ए एम से 09:26 ए एम

लाभ : 09:26 ए एम से 11:01 ए एम

अमृत : 11:01 ए एम से 12:37 पी एम

काल : 12:37 पी एम से 02:13 पी एम

शुभ : 02:13 पी एम से 03:49 पी एम

रोग : 03:49 पी एम से 05:24 पी एम

उद्वेग : 05:24 पी एम से 07:00 पी एम

रात्रि का चौघड़िया : 

शुभ : 07:00 पी एम से 08:24 पी एम

अमृत : 08:24 पी एम से 09:49 पी एम

चर : 09:49 पी एम से 11:13 पी एम

रोग : 11:13 पी एम से 12:37 ए एम

काल : 12:37 ए एम से 02:02 ए एम

लाभ : 02:02 ए एम से 03:26 ए एम

उद्वेग : 03:26 ए एम से 04:50 ए एम

शुभ : 04:50 ए एम से 06:15 ए एम

आज का राशिफल : 

मेष : 
कार्यक्षेत्र में आपको काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ अधिक ही अपेक्षायें रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा। एक साथ अनेक काम हाथ में न लें। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।

वृषभ : 
व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आज घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।

मिथुन : 
जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो, उसे तुरन्त न करें। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

कर्क : 
पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। परिस्थितियों के लगातार अनुकूल होने से आप अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार एवं बच्चों को समय अवश्य देंगे। पेटदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें।

सिंह : 
नया कार्य आरम्भ करने में जल्दबाजी न करें। यदि किसी काम में मन न लग रहा हो तो आज अधिक प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। गरिष्ठ भोजन का सेवन पेट दर्द का कारण बन सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

कन्या : 
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। नकदी की समस्या हल हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला : 
आपकी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहेगी। किसी मित्र की ओर से दावत का आमन्त्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक : 
कारोबार में आय की निरन्तरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने के लिये संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ खटपट जैसी सम्भावना बन सकती है। दूसरों की राय को भी महत्त्व दें।

धनु : 
अचल सम्पत्ति के विवादों से उभरने की सम्भावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। बुरी संगत से दूर रहें वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आयेंगे।

मकर : 
कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की सम्भावना है। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहयोगी आपसे अत्यधिक प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका अत्यधिक ध्यान रखेगा।

कुम्भ : 
स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। मौसम में परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है।

मीन : 
कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आपने छुट्टी के लिये आवेदन किया है तो वो मान्य हो सकता है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा।