{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जयपुर के 15 वर्षीय ध्रुव शर्मा का कमाल, मेडिकल क्षेत्र में हासिल किए दो पेटेंट

 

Rudra News Express Jaipur.

 

जयपुर के कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले 15 वर्षीय ध्रुव शर्मा ने मेडिकल poolक्षेत्र में दो पेटेंट हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। ध्रुव ने पहली तकनीक एंटीबायोटिक दवाओं के असली और नकली होने की पहचान के लिए विकसित की है, जबकि दूसरी टेस्ट स्ट्रिप के जरिए डिहाइड्रेशन और सोडियम, पोटेशियम व आयरन जैसे संकेतकों की प्रारंभिक जांच का लक्ष्य है। 

 

ध्रुव का सपना इन तकनीकों को कम कीमत पर आम लोगों तक पहुंचाना है। 

ध्रुव के अनुसार, यह टेस्ट स्ट्रिप 30 से 90 सेकंड के भीतर रंग बदलकर संकेत देगी। वे इसे 30 से 35 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि कम खर्च में जांच की सुविधा लोगों तक पहुंच सके। 

ध्रुव का लक्ष्य केवल तकनीक विकसित करना ही नहीं, बल्कि इनका बड़े स्तर पर उत्पादन करवाकर आम लोगों के लिए सस्ती स्वास्थ्य जांच की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।

इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा का कहना है कि दोनों पेटेंट का अध्ययन विशेषज्ञों की टीम से करवाया जाएगा। इससे इन तकनीकों की उपयोगिता और संभावित अनुप्रयोगों का आकलन किया जा सकेगा।