18 दिनों में चार धाम यात्रा पर आए 29 श्रद्धालुओं की मौत, मौत की वजह श्रद्धालुओं का खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है
May 8, 2026, 12:16 IST
RNE Network.
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हुए कुल 18 दिन हो चुके है। पिछले 18 दिनों में यात्रा पर आए कुल 29 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
मारे गए तीर्थयात्रियों की मौत की वजह स्वास्थ्य खराब बताया जा रहा है। इनमें हार्ट अटैक सहित विभिन्न बीमारियां है, जिससे श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बताया जाता है कि सबसे अधिक मौतें केदारनाथ जी यात्रा रूट पर हुई है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले कुल 29 यात्रियों में से 15 तीर्थयात्रियों की मौत केदारनाथ जी के रूट पर हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले केदारनाथ जी मे अब तक 3 लाख 44 हजार 889 से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन करने पहुंच चुके है। जबकि बद्रीनाथ धाम में अब तक लगभग 2 लाख और गंगोत्री व यमुनोत्री में एक लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है।