{"vars":{"id": "127470:4976"}}

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री का पावर बैंक फटा, आग लगी, 5 लोग घायल हो गए इस हादसे में

 

RNE Network.

पंजाब के मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट लैंड होते ही एक यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। 
 

आनन फानन में यात्रियों को इमरजेंसी डोर से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। विस्फोट के कारण कैबिन के अंदर थोड़ी देर के लिए आग भी लग गयी, जिसे कैबिन क्रू ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से तुरंत बुझा दिया।
 

इंडिगो की यह फ्लाइट मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। फ्लाइट के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इसमें सवार एक यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। एयर लाइन स्टाफ ने यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 4 से 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को जीरकपुर के एम केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।