{"vars":{"id": "127470:4976"}}

काठमांडू में फंसे 52 भारतीय तीर्थयात्री, सभी यात्री पुणे के निवासी, एडवाइजरी जारी

 

RNE Network.

विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थ यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वैद्य चीनी वीजा व जरूरी प्रवेश परमिट प्राप्त किये बिना यात्रा शुरू न करें।
 

मंत्रालय ने यह कदम उन खबरों के बाद उठाया जिसमें 52 तीर्थ यात्रियों के नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे होने की सूचना सामने आई है। ये सभी यात्री पुणे के निवासी हैं और चार दिन से वीजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रियों को परमिट जारी किए गए थे और शुल्क भी लिया गया था, लेकिन अंतिम समय में वीजा रोक दिए गए।