महात्मा गांधी के 688 हस्तलिखित विचारों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 16.20 करोड़ में हुई नीलामी
Updated: Aug 21, 2026, 12:22 IST
RNE Network.
अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ' बापू ' के विचार आज भी प्रासंगिक है। बापू ने भारत की आजादी की लड़ाई अहिंसा का मार्ग अपना के लड़ी थी। बापू के अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। पूरी दुनिया उनके इन सिद्धांतों का सम्मान करती है और उन पर चलने की कोशिश करती है।
बापू को रोज लिखने की आदत थी। लिखना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उन्होंने जो लिखा उसमें से काफी कुछ तो छप गया, काफी बाकी रह गया। बापू के अहिंसा पर आलेख मौलिक थे और उन्होंने इसे अपने तरीके से परिभाषित भी किया था।
अपने करीबी सहयोगी आनंद टी हिंगोरानी को लिखे बापू के 688 हस्तलिखित विचारों का संग्रह ' अ थॉट फ़ॉर द डे ' सैफ्रन आर्ट नीलामी में 16.20 करोड़ रुपये में बिका है। यह किसी भारतीय दस्तावेज की नीलामी में विश्व रिकॉर्ड कीमत है।