{"vars":{"id": "127470:4976"}}

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: कार्तिक आर्यन–ममूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 

RNE Network.

वर्ष 2024 के लिए 72 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गयी है। इसमें कई सितारों ने अवार्ड जीते हैं। 
 

कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया है। यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म ' श्रीकांत ' को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के लिए चुना गया है। 
 

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम के सुपर स्टार ममूटी को फिल्म ' ब्रह्मायुगम ' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म ' चंदू चेम्पियन ' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुनै गए हैं। यामी गौतम को फिल्म ' आर्टिकल 370 ' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।