केंद्र सरकार का बड़ा बयान: 8वां वेतन आयोग शुरू, सिर्फ वेतन नहीं, पेंशन पर भी सुझाव देगा आयोग
Dec 3, 2025, 10:18 IST
RNE Network.
8 वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों व पेंशनरों की बड़ी चिंता पर आखिर सरकार ने साफ जवाब दे दिया है। राज्यसभा में मंगलवार को वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8 वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन रिवीजन भी शामिल है।
यानी आयोग अपने सुझाव केवल वेतन और भत्तों पर ही नहीं, बल्कि पेंशन से जुड़े मुद्धों पर भी देगा। कई संगठनों ने पीएम व वित्त मंत्री को पत्र लिखकर पेंशन रिवीजन शामिल करने की मांग की थी, उसके बाद यह स्पष्टीकरण खास मायने रखता है। वित्त राज्य मंत्री ने यह जवाब सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन के सवाल में दिया है। सरकार ने यह भी बताया कि 8 वें वेतन आयोग पर काम शुरू हो गया है।