{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जज की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, तीन को गिरफ्तार किया, आरोपियों में एक न्यायिक कर्मी भी

 

RNE Bikaner.

सोशल मीडिया पर रील बनाने के बढ़ते चलन के बीच बीकानेर में न्यायालय परिसर से जुड़ा चोंकाने वाला मामला सामने आया है।
 

अवकाश के दिन एक न्यायिक कर्मचारी के दो दोस्त कोर्ट रूम में पहुंच गये और जज की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

पुलिस ने बताया कि मामले में पुष्पेंद्र सिंह, मनीष डूडी और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसमें पुष्पेंद्र न्यायिक कर्मचारी है। वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में दो व्यक्ति कोर्ट कक्ष के अंदर दिखाई देते है। इनमें से एक जज की कुर्सी पर बैठा है, जबकि दूसरा कटघरे से बाहर आकर जज की कुर्सी तक पहुंचता है और उससे हाथ मिलाता है।