भवन मानचित्र, पट्टा और भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य
Jul 9, 2026, 09:28 IST
RNE Network.
यदि आप भवन मानचित्र स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन , पट्टा बनवाने , उपविभाजन - पुनर्गठन या नगरीय विकास विभाग की किसी भी ऑनलाइन सेवा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो अब आपकी पहचान ' आधार ' के जरिये भी सत्यापित की जा सकेगी।
सरकार ने प्रदेश के विकास प्राधिकरण , नगर विकास न्यास और आवासन मण्डल को ऑनलाइन सेवाओं में आधार सत्यापन की अनुमति दे दी है।
ऑनलाइन सेवाओं में अब आवेदकों की पहचान आधार सत्यापन के जरिये की जाएगी। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का मानना है कि आधार प्रमाणीकरण से फर्जी आवेदनों, अलग अलग पहचान से आवेदन करने और अन्य धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिल सकेगी।