{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आयुष शेट्टी ने नम्बर वन शी यू को पराजित किया, विश्व बैडमिंटन चेम्पियनशिप में हुआ बड़ा उलटफेर

 

RNE Network.

शाबाश आयुष ! भारत का नाम बैडमिंटन खेल में ऊंचा कर दिया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चेम्पियनशिप के पहले दिन सोमवार को पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर किया।
 

आयुष ने चीन के विश्व नम्बर - एक शी यू के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की। बैडमिंटन एशिया चेम्पियनशिप में 1965 के बाद पहली बार पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बने हैं। 21 वर्षीय शेट्टी ने 21 - 14, 13 - 21 व 21 - 19 से जीत दर्ज की और पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।