{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए, सेंट्रल पार्क के पास जुटे "कॉकरोच", पुलिस की गाड़ी रोकी
 

 

Rudra News Express New Delhi. 

"लहरा दो तिरंगा" मार्च शुरू करने से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। दीपके को उस समय हिरासत में लिया गया  जब वे तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी उन्हें हिरासत में लिया गया था और अगले दिन छोड़ दिया।

पुलिस का कहना है की नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है। इस धारा के दौरान ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। ऐसे में दीपके को पहले से ही मार्च के लिए मना किया गया था। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया था। दीपके की पुलिस से बहस हो गई थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है। वे केवल तिरंगा लहराना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया। उन्हें 11 अक्टूबर को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद  रिहा किया गया था। 

"लहरा दो तिरंगा" के तीन मुद्दे : 
मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा। 
मतदाता सूची में बदलाव का विरोध। 
दो पार्टी नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत का विरोध।