{"vars":{"id": "127470:4976"}}

1 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, खुलेंगे शिव-पार्वती मंदिर के कपाट

 

RNE Network.

आदि कैलाश यात्रा शुरू होने की तिथि की घोषणा हो गयी है। शिव भक्तों की बड़ी संख्या आदि कैलाश हर साल आती है। यहां आस्था का सैलाब उमड़ता है। अधिक ऊंचाई पर यह मंदिर स्थापित है।
 

पिथौरागढ़ स्थित शिव - पार्वती मंदिर को लेकर भक्तों के लिए खास सूचना आई है। 1 मई को शिव - पार्वती मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही 14, 500 फीट ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश यात्रा शुरू होगी। कुटी गांव में ग्राम प्रधान नगेन्द्र सिंह कुटियाल और पुजारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कपाट खुलने से सीमांत गांवों में रौनक लौटेगी। इस बार पर्यावरण संरक्षण के तहत यात्रियों को कूड़ा बैग और पानी की बोतलें भी दी जायेगी।