राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे पर सवाल, जांच शुरू
Jul 4, 2026, 08:50 IST
RNE Network.
राम मंदिर के चंदे व चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप की जांच चल रही है। जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी। अब भी जांच चल रही है।
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के चल रहे मामले के बीच अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे व हिसाब में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस तरह के गम्भीर आरोप लगने के बाद मंदिर समिति ने जांच भी शुरू कर दी है।
बद्रीनाथ धाम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हेमन्त ने कहा कि आरोपों को गंभीर मानकर निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच होगी। भैरव सेना ट्रस्ट ने समिति के सीईओ सोहन रांगड़ को ज्ञापन भेजकर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले समिति ने चढ़ावे की गिनती में सतर्कता बरतने व हिसाब रखने को लेकर कर्मचारियों को चेताया था।