{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एयर इंडिया का विमान दिल्ली आ गया, बैग मुंबई में छोड़ दिये, विमान मुंबई से 20 मिनट देरी से उड़ा मगर  40 बैग छोड़ गया

 

RNE Network.

एयर इंडिया की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही मुंबई से दिल्ली आई एयर इंडिया की फ्लाइट ने की। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को अजीब वाकया हुआ। मुंबई से दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान यात्रियों के 40 बैग मुंबई में ही छोड़ आया। फ्लाइट मुंबई से 20 मिनट देरी से रवाना हुई थी। हालांकि विमान तय समय से 5 मिनट पहले ही दिल्ली पहुंच गया। यात्रियों की जल्दी लैंडिंग की खुशी उस समय काफूर हो गयी जब बैगेज बेल्ट पर उन्हें अपने सूटकेस नहीं मिले। यात्रियों को बताया गया कि कार्गो कंटेनर तो मुंबई एयरपोर्ट पर ही छूट गया।