सभी यात्री क्रू पूरी तरह से सुरक्षित रहे
Updated: Sep 4, 2026, 12:09 IST
आरएनई, नेटवर्क
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से ही हवाई सेवा को ग्रहण लग गया है। इस सेवा में अनेक बार अड़चनें आ रही है। हालांकि उस दुर्घटना के बाद से हवाई पट्टियों की सुरक्षा व्यवस्था सरकार ने कड़ी कर दी है। विमानों की भी उड़ान से पहले सघन जांच होने लगी है।
फिर भी हवाई सेवा में रोज छोटी मोटी अड़चन आ रही है। दो उड़ानों में आपात स्थिति के कारण कल डायवर्जन करना पड़ा। वाराणसी - दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कार्गो होल्ड का धुंआ अलार्म बजने के बाद उसे लखनऊ उतारा गया।
जांच में आग या धुंआ नहीं मिला। वहीं, दोहा - बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के पायलट की तबीयत बिगड़ने पर विमान मस्कट डायवर्ट हुआ। सभी क्रु व यात्री सुरक्षित रहे।