{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमरनाथ यात्रा: 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

 

RNE Network.

मौसम से पैदा होने वाली भारी परेशानियों व तनाव के माहौल के बाद भी अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में किसी भी तरह की कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है।
 

इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियों, सेना व जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी खास प्रबन्ध किये हैं। चप्पे चप्पे पर सेना की भी नजर है ताकि किसी भी श्रद्धालु को तनिक भी तकलीफ न हो। आधुनिक प्रणाली का उपयोग सुरक्षा के लिए किया गया है।
 

वहीं प्राकृतिक आपदा से बचाने के माकूल प्रबन्ध प्रशासन की तरफ से किये गए। स्वास्थ्य सेवाओं को जगह जगह तैनात किया हुआ है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से आरम्भ हुई थी। अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं।