{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

 

RNE Network.

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा बर्फानी के दरबार में हाजरी लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जम्मू से श्रद्धालुओं के जत्थे अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं।
 

श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को 12, 340 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। वहीं शनिवार सुबह 4800 से अधिक श्रद्धालुओ का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना हुआ। इस बार सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसकी मार्ग में भी व्यवस्था की गई है और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए भी प्रबन्ध किये हैं।
 

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन और स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी ली। सिन्हा ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आवास, पंजीकरण की स्थिति और अन्य पहलुओ पर चर्चा की। यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बिना वैद्य पंजीकरण के आ रहे हैं, जिससे यात्रा में उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। उपराज्यपाल ने जोर दिया कि सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण कार्यक्रम का पालन अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के लिए वैध पंजीकरण वाले तीर्थयात्रियों को ही पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।