{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमरनाथ यात्रा : इस बार अमरनाथ यात्रा 57 दिन तक चलेगी, रजिस्ट्रेशन 15 से

 

RNE Network.

श्री अमरनाथ यात्रा - 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिन तक चलकर 28 अगस्त को सम्पन्न होगी। 
 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। देशभर में 556 बैंक शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा, वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 
 

इस दौरान 13 से 70 वर्ष तक के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा 19 जून को होगी।