{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Amit Shah In Bikaner : Demographic Change पर हाई-लेवल कमेटी गठित, जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर होंगे अध्यक्ष

 
RNE New Delhi.
केंद्र सरकार ने देश में हो रहे Demographic Change के अध्ययन और उससे जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए “High-Level Committee on Demographic Change” का गठन कर दिया है। समिति के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त) बनाए गए हैं।
इस समिति में जनगणना आयुक्त के साथ दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS), बालाजी श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त IPS) और डॉ. शमिका रवि सदस्य होंगे। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (Foreigners-I) समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला “Unnatural Demographic Change” किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय का सीधा संबंध देश की संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सामाजिक संरचना और जनजातीय समाज के संरक्षण से है।
अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को “High-Level Committee on Demographic Change” के गठन की घोषणा की थी और अब केंद्र सरकार ने इस समिति का औपचारिक गठन कर दिया है।
गृह मंत्री ने कहा कि यह समिति पूरे देश में अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसंख्या बदलावों का व्यापक अध्ययन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर हो रहे असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के पैटर्न का विश्लेषण कर समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुझाएगी।
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि यह पहल राष्ट्रीय हित, सामाजिक संतुलन और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।