एसी कोच में चढ़ी बुजुर्ग महिला के टीटीई ने तोड़े दांत, ट्रेन छूटने के डर से चढ़ी थी एसी कोच में, टीटीई ने घूंसा मारा
May 9, 2026, 09:02 IST
RNE Network.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे की सुरक्षा और सेवा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो केवल अपनी ट्रेन न छूट जाए इस दे से पास के एसी कोच में चढ़ गई थी, उसे टीटीए के गुस्से और हिंसक व्यवहार का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि टीटीई ने महिला के मुंह पर इतनी जोर से घूंसा मारा कि उसके दांत टूट गए। पीड़ित महिला सुशीला देवी भोपाल की पूर्वी रेलवे कॉलोनी की रहने वाली है।
6 मई को वह नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) से भोपाल लौट रही थी, तभी ट्रेन छूटने के डर से वह पास के एसी कोच में चढ़ गई। टीटीई आगबबूला हो गया और अपना आपा खो दिया। उसने बुजुर्ग महिला के मुंह पर जोरदार घूंसा जड़ दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकलने लगा और उसके दांत टूट गए। 75 साल की उम्र में इस तरह की हिंसा ने महिला को सदमे में डाल दिया।