अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश, 40 हजार करोड़ के कथित बैंक घोटाले की जांच तेज
Updated: Feb 27, 2026, 09:52 IST
RNE Network.
कथित तौर पर 40, 000 करोड़ के बैंक ऋण धोखाधड़ी व मनीलांड्रिंग से जुड़े मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी कल ईडी के सामने पेश हुए। ईडी 3716 करोड़ रुपये का उनका बंगला कुर्क कर चुकी है।
सीबीआई का शिकंजा:
सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके ठिकानों व रिलाइंस कम्युनिकेशन के दफ्तरों की तलाशी ली।
मामला 2013 - 17 के 2220 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि कर्ज राशि का दुरुपयोग हुआ। खाता 5 जून 2017 को एनपीए घोषित कर दिया गया था।