एपीओ भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू होंगे, आरपीएससी 371 पदों पर करेगी यह भर्ती
Jun 8, 2026, 09:34 IST
RNE Network.
बेरोजगारों के लिए खुश खबर ! राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने बेरोजगारों को नोकरी देने के लिए नई भर्ती की प्रक्रिया आरम्भ की है। यह भर्ती एपीओ पदों पर होगी। इस पद के लिए योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का यह बड़ा अवसर है। उनके लिए आरपीएससी की तरफ से यह बड़ी खुशखबरी है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी ( एपीओ ) भर्ती - 2026 के लिए आज से विधिवत प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। एपीओ भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आज 8 जून से ऑनलाइन भर्ती का आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती 371 पदों पर होगी। अभ्यर्थी 8 जून से 7 जुलाई तक इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।