तंजावुर में मछुआरा समुदाय से मिले अर्जुनराम मेघवाल, समुदाय की समस्याओं को जाना, समाधान के सुझाव लिए
RNE Network.
केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल कल तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। अपने इस दौरे में कानून मंत्री ने कल कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
कानून मंत्री मेघवाल मछुआरा समुदाय के लोगों से मिलने के लिए उनके इलाके में गये। तंजावुर प्रवास के दौरान उन्होंने यह मुलाकात की।
मेघवाल ने तंजावुर प्रवास के दौरान मल्लीपट्टिनम हार्बर में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान के सुझाव भी लिए। मेघवाल ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, प्रोत्साहन नीतियों और उनके प्रभावी क्रियांवयनों पर भी समुदाय से चर्चा की। कानून मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनने पर इस क्षेत्र के विकास और मछुआरों के कल्याण के लिए निर्णायक कदम उठाए जायेंगे।