{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Assam : असम के स्कूल में एक साथ 21 छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती
 

 

RNE Assam. 

असम के धुबरी जिले के गोलकगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 21 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार छात्राओं को पहले गोलकगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन कुछ छात्राओं की हालत में सुधार नहीं होने और तबीयत अधिक बिगड़ने पर सभी 21 छात्राओं को धुबरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।