अमरनाथ गुफा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, यात्रा शुरू होने से पहले ही शनिवार को बाबा बर्फानी प्रकटे
May 24, 2026, 08:04 IST
RNE Network.
जम्मू के अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले रविवार को बर्फ से बने शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आ गयी है।
मई 2026 के अंत में अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बाबा बर्फानी का दिव्य शिवलिंग 6 - 7 फीट की ऊंचाई के साथ पूर्ण आकार में प्रकट हो गया है। यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षा बलों व श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए है। जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगीं