Badarinath Dham 27 दिन दर्शन लाभ : 16 नवंबर को रात 09 : 37 पर बंद होंगे धाम के कपाट
Rudra News Express Uttarakhand.
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के पावन अवसर पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी
17 नवंबर को डोलियाँ प्रवास पर :
कपाट बंद होने के अगले दिन 17 नवंबर को देवडोलियां अपने-अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी और भगवान के वाहन गरुड़जी के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। उद्धवजी, कुबेरजी और आदि शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर तथा नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ पहुंचेगी।