{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बालिका सैनिक स्कूल : 160 सीट के लिए 13 हजार आवेदन, आवेदन के लिए आज अंतिम दिन, परीक्षा 8 मार्च को

 

RNE Bikaner.

प्रदेश के दो बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए बालिकाओं के आवेदन लेने की अंतिम तिथि आज 28 जनवरी है। 
 

शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक के अनुसार बजट घोषणा 2024 - 25 के प्रथम चरण में शामिल इन दो बालिका सैनिक स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से प्रवेश देने के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 8 मार्च को किया जायेगा।
 

परीक्षा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। कक्षा 6 में प्रवेश देने के लिए बालिकाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सहायक निदेशक दिनेश कुमार आचार्य के अनुसार अब तक प्रदेश में करीब 13 हजार बालिकाओं ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराए है। प्रदेश में रामी देवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर ( बीकानेर ) एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन किया जायेगा। प्रत्येक बालिका स्कूल में 80 - 80 सीट है।