{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मधुमक्खियों का कहर: चितौड़गढ़ के धार्मिक अनुष्ठान में हमला, 6 घायल

 

RNE Network.

पिछले 15 दिन से राज्य में अनेक जगहों से मधुमक्खियों के हमले और उस कारण घायल हुए लोगों की सूचनाएं लगातार मिल रही है। ये मधुमक्खियां अक्सर वहां हमला करती है जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते है।
 

अब तक नागौर, जैसलमेर, पोकरण आदि से मधुमक्खियों के इस तरह के हमले की खबरे आ चुकी है। अनेक शवयात्राओं पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया है। इन सभी खबरों में लोग बड़ी संख्या में घायल हुए है।
 

अब ताजा खबर चितौड़गढ़ जिले के पारसोली से आई है। इस क्षेत्र के कितियास गांव में मंगलवार सुबह एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा - तफरी मच गई। खेत पर हवन कराने पहुंचे 83 वर्षीय पंडित जमनालाल सहित पांच अन्य लोग इस हमले में घायल हो गए।