रेलवे पेंशनर्स को बड़ी राहत: डीआर बढ़कर 60% हुआ, जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ
May 12, 2026, 08:58 IST
RNE Network.
रेल कार्मिकों व पेंशनर्स के लिए खुशखबरी ! रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है।
महंगाई में लगातार बढ़ते असर के बीच सरकार ने डियरनेस रिलीफ ( डीआर ) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब रेलवे पेंशनर्स को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीआर मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जायेगी। यानी पेंशनर्स को एरियर का फायदा भी मिल सकता है।
इस फैसले से लाखों रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारो की मासिक आय में इजाफा होगा। जिससे महंगाई के बीच उनको राहत मिलेगी। सरकार का कहना है कि महंगाई दर को देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त राहत देना जरूरी था, ताकि उनकी खरीद क्षमता बनी रहे।