{"vars":{"id": "127470:4976"}}

लड़के - लड़कियां नहीं चला सकेंगे स्मार्टफोन, हाफ पैंट पर भी रोक, यूपी के बागपत में खाप पंचायत ने किया है कठोर निर्णय

 

RNE Network.

उत्तर प्रदेश के बागपत में खाप पंचायत ने 18 - 20 वर्ष से कम उम्र के किशोर - किशोरियों के लिए स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पंचायत ने लड़के - लड़कियो के लिए हाफ पैंट पहनने पर भी रोक लगाई है।

खाप नेताओं का कहना है कि पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। खाप पंचायत ने राजस्थान में जालोर की एक पंचायत के मोबाइल पर नियंत्रण के फैसले की सराहना की है।
 

खाप के पंच चौधरी ब्रजपाल सिंह धामा ने कहा कि मोबाइल केवल घर मे रखा जाए। युवा बुजुर्गों व परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताए ताकि उचित मार्गदर्शन मिल सके। पंचायत ने इसे पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए अन्य खापों से समन्वय और गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया।