मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर बना ‘दिमागी नक्सल पार्टी’, सोशल मीडिया पर रातोंरात छाई
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ' दिमागी नक्सल ' शब्द के उपयोग के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ' दिमागी नक्सल पार्टी ' बन गयी है।
इसके इंस्टाग्राम पर रातोंरात 1.81 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए, जो रविवार शाम तक 2.4 लाख पहुंच चुके थे। यह संख्या मंगलवार सुबह तक तो 362 के हो गयी। एक्स पर भी इसके 7000 से अधिक फॉलोअर्स है। पार्टी भगत सिंह से प्रेरणा का दावा करती है। सदस्य बनने के लिए स्वतंत्र सोच , सत्ता व नेताओं से सवाल का साहस जरूरी बताया गया है। इसे किसने बनाया है, यह स्पष्ट नहीं है।
दिमागी नक्सल शब्द का पीएम ने जैसे ही उपयोग किया, उसका रिएक्शन हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक्स पर लिखा, हां मैं दिमागी नक्सल हूँ। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी यही तरीका अपनाया। फिर तो दिमागी नक्सल पार्टी बन गयी। तब संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू को सामने आना पड़ा। उन्होंने सफाई दी कि यह युवाओं को नहीं कहा गया है।