{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कलकत्ता हाईकोर्ट से टीएमसी को अंतरिम राहत, फ्रीज खातों के सीमित उपयोग की अनुमति

 

RNE Network.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) को अंतरिम राहत देते हुए उसके तीन फ्रीज बैंक खातों का सीमित उपयोग करने की अनुमति दे दी है।
 

अदालत ने स्पष्ट किया है कि खातों से धनराशि केवल पार्टी के आवश्यक दैनिक खर्चों और कानूनी दायित्त्वों के लिए ही निकाली जा सकेगी। प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त जज जस्टिस सुब्रता तालुकदार को विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। बागी विधायक विश्वनाथ दास की ओर से पार्टी फंड के कथित दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने करीब 440 करोड़ रुपये के तीनों बैंक खातों को डेबिट - फ्रीज कर दिया था।